आपका अकाउंट

अपना Dhun अकाउंट डिलीट करें

आप ऐप में खुद, कभी भी अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। यह तुरंत लागू होता है और हर फ़ोन से आपको साइन आउट कर देता है।

ऐप में

  1. Dhun खोलें और प्रोफ़ाइल टैब पर जाएँ।
  2. अकाउंट और सुरक्षा पर टैप करें।
  3. अकाउंट डिलीट करें पर टैप करें।
  4. पुष्टि करें। अगर आप ईमेल से साइन इन करते हैं, तो अपना पासवर्ड डालें।

अगर ऐप नहीं खुल रहा

"Delete my account" विषय के साथ support@dhunlive.com पर ईमेल करें। अपने अकाउंट वाले ईमेल पते से लिखें, या साइन अप वाला फ़ोन नंबर साथ लिखें। अकाउंट आपका है, यह पक्का करने के लिए हम उस नंबर या पते पर एक कोड भेजेंगे, फिर 7 दिनों के अंदर उसे डिलीट कर देंगे।

डिलीट करने से पहलेबिना खर्च किए कॉइन और जेम, और बिना निकाले पॉइंट, आपके अकाउंट के साथ खत्म हो जाते हैं और वापस नहीं मिलते। अगर आप होस्ट हैं, तो पहले अपने पॉइंट निकाल लें।

आपके डेटा का क्या होता है

तुरंत डिलीट

  • आपका फ़ोन नंबर और ईमेल पता
  • आपका पासवर्ड
  • आपका नाम, फ़ोटो, बायो, जेंडर और जन्मतिथि
  • आपकी चुनी हुई भाषाएँ
  • आपके डिवाइस और नोटिफ़िकेशन सेटिंग
  • हर साइन-इन सेशन

रखा जाता है, आपके नाम के बिना

  • कॉइन खरीदारी, गिफ़्ट और पेमेंट का रिकॉर्ड, बिना किसी नाम, नंबर या ईमेल के
  • आपके भेजे मैसेज और गिफ़्ट वहीं रहते हैं, लेकिन उन पर आपका नाम नहीं दिखता

भारत के टैक्स और अकाउंटिंग कानून के तहत हमें वित्तीय रिकॉर्ड रखने होते हैं। हम उन्हें सिर्फ़ उतने समय तक रखते हैं जितना कानून कहता है, अभी अधिकतम आठ साल, और सिर्फ़ हिसाब-किताब, टैक्स और विवाद सुलझाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

वापस आना

डिलीट होने के बाद अकाउंट वापस नहीं हो सकता। आप उसी फ़ोन नंबर से नए अकाउंट के रूप में फिर से साइन अप कर सकते हैं।